ताजा खबरभारतराज्य

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासी घमासान

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पर लगाये जा रहे आरोपों का सांसद मणिकम टैगोर ने पलटवार करते हुए कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कुछ मीडिया समूह कांग्रेस पर गठबंधन तोडऩे और विपक्षी एकता कमजोर करने का गलत आरोप लगा रहे हैं।

टैगोर ने कहा कि अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कडग़म (टीवीके) विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन वह बहुमत के जादुई आंकड़े 118 से दूर है और कांग्रेस ने उसे समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कांग्रेस के इस फैसले का बचाव किया और कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की थी और सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन भी किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने टीवीके का समर्थन जनता के जनादेश का सम्मान करने और स्थिर सरकार देने के लिए किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर मीडिया कांग्रेस को दोष दे रहा है, वहीं दूसरी ओर द्रमुक समर्थक मीडिया भी कांग्रेस पर निशाना साध रहा है। उन्होंने कहा कि द्रमुक खुद अन्नाद्रमुक के साथ बातचीत कर रही है और यह सब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शह पर हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस राजग को सत्ता में आने में मदद करती? उन्होंने यह भी कहा कि विजय की टीवीके शुरू से भाजपा विरोधी रही है और कांग्रेस ने उसी राजनीतिक सोच के साथ उसका समर्थन किया है। कांग्रेस को अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *