ताजा खबरदिल्लीभारत

घबराने की जरूरत नहीं, ऊर्जा सप्लाई-जरूरी सामान पर पूरी नजर – राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं, जिसका असर भारत पर भी दिखाई दे रहा है। व्यापारिक रास्तों पर दबाव बढ़ रहा है और गैस-तेल जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए सोमवार को अनौपचारिक सशक्त समूह (आईजीओएम) की पांचवीं बैठक आयोजित की गई, जिसका नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। बैठक में एनर्जी सप्लाई चेन और देश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता से जुड़े संभावित जोखिमों की समीक्षा की गई। सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जरूरी सामान की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं लोगों से शांत रहने और किसी भी तरह की घबराहट से बचने का आग्रह करता हूं, क्योंकि सरकार सप्लाई चेन में किसी भी कमी या रुकावट को रोकने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

 

ADVERTISEMENT

 

वैश्विक उथल-पुथल और चुनौतियों का सामना करने में जनता की सामूहिक भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अपील आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि यह प्रधानमंत्री का कठिन वैश्विक दौर में ऊर्जा संरक्षण के प्रति बड़ा संदेश है। बता दें, रविवार को पीएम मोदी ने सिकंदराबाद (तेलंगाना) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई अहम जानकारी शेयर की थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सालभर तक सोना खरीदने से बचें। पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश हित में तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई भी कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना काल का जिक्र भी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *