उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर तुरंत करें कार्रवाई – CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। भीषण गर्मी के बावजूद प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे फरियादियों से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर मुलाकात की। प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। अतिक्रमण की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। जनता दर्शन में मथुरा से आए एक वृद्ध ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव के चकरोड पर अतिक्रमण कर लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस पर योगी ने तुरंत मथुरा के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति देखें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण पाया जाए तो उसे तत्काल हटवाएं और दोषियों पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और विकास प्राधिकरण जैसी सभी जिम्मेदार संस्थाएं इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें।

मुख्यमंत्री योगी ने भीषण गर्मी में पहुंचे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों से सबसे पहले उनका हालचाल जाना। उन्होंने अपील की कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से निकलें और खानपान में संयम बरतें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेहत और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *