उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

प्रयागराज में खान सर का कोचिंग सेंटर सीज, मानक पूरे न करने पर हुई कार्रवाई

प्रयागराज। लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज के आदेश पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। मानक पूरे न करने पर सिविल लाइंस में स्थित खान सर की खान ग्लोबल क्लासेज कोचिंग को सील कर दिया गया है। जोन संख्या एक के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पीडीए की प्रवर्तन टीम ने खान ग्लोबल क्लासेस को सील करने की कार्रवाई की है। कोचिंग सील करने से पहले छात्रों को बाहर निकाला गया। ऑफिस भी बंद कराया गया, जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई।

सीलिंग के बाद कोचिंग के बाहर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। बगैर अनुमति सील तोड़ने या दोबारा कोचिंग संचालन शुरू करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है। जोन संख्या एक के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के मुताबिक जिस बिल्डिंग में खान ग्लोबल क्लासेस संचालित हो रहा था। उसका कमर्शियल उपयोग के रूप में नक्शा पास है जबकि कोचिंग का संचालन कम्युनिटी सर्विस के तहत आता है। सामुदायिक सुविधा भू उपयोग की स्वीकृति ना होने के चलते यह कार्रवाई की गई है। पीडीए की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *