जलालाबाद, अब कहलाएगा परशुरामपुरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील का नाम बदलने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने जलालाबाद तहसील का नाम बदलकर अब भगवान परशुराम के नाम पर ‘परशुरामपुरी’ रखने की मंजूरी दी है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, श्रम मंत्री अनिल राजभर और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पत्रकारों को मंत्रिमंडल की बैठक में हुये निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट ने निवेश, उद्योग, नवाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई। इनमें उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन-2026, नई डेटा सेंटर नीति, मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन पशुधन बीमा योजना के राज्यव्यापी विस्तार तथा शाहजहांपुर की जलालाबाद नगर पालिका का नाम बदलकर परशुरामपुरी किए जाने का निर्णय प्रमुख रहा।








