ताजा खबरदिल्लीभारत

युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए आरोप लगाया है कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। श्री खडग़े ने संसद भवन परिसर में कहा कि सरकार युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज करा रही है। यदि सरकार परीक्षाएं कराने में सक्षम नहीं है, तो उसे सत्ता छोड़ देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर चढ़ावे की चोरी हुई और अब राम भक्तों के नाम पर जनता के पैसे की लूट हो रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन पीएम मोदी ने किया था, इसलिए उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। श्रीमती वाड्रा ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ छात्र जंतर-मंतर पर बैठे हैं, लेकिन उन पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *