ताजा खबरदिल्लीभारत

मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आगाज सोमवार को हो गया। यह सत्र 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान कई महत्त्वपूर्ण विधेयकों को पेश करने की योजना है। संसद का सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की खिंचाई कर डाली। मानसून सत्र शुरू होने से पहले संसद परिसर में पीएम मोदी ने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति, अंतरिक्ष क्षेत्र में मिली नई उपलब्धियों और युवाओं की क्षमता का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर भी परोक्ष निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *