उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

कन्नौज से नहीं लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लडऩे को लग रहा कयास अब पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अखिलेश यादव ने कन्नौज की सीट पर सस्पेंस को खत्म करते हुए पार्टी की परंपरागत सीट को वापस पाने के लिए अपने भतीजे तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी घोषित कर उन पर भरोसा जताया है। तेज प्रताप बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। इत्र नगरी में उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक और बसपा के इमरान बिन से होगा।

वर्ष 1999 में मुलायम सिंह यादव के कन्नौज से चुनाव जीतने के बाद 2000 से 2009 तक लगातार तीसरी बार अखिलेश यादव सांसद रहे। वर्ष 2012 में डिंपल यादव निर्विरोध सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2014 में भी डिंपल ने जीत दर्ज की। वर्ष 2019 में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने डिंपल को हराकर सपा का गढ़ ढहा दिया था। कन्नौज संसदीय सीट से जिन तेज प्रताप यादव के नाम की घोषणा की गई है, वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ताऊ रतन सिंह यादव के दिवंगत बेटे रणवीर सिंह यादव के इकलौते बेटे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *