ताजा खबरदिल्लीभारत

अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल में नोकझोंक, संसद में बोलने की इजाजत न देने पर सपा नेता खफा

नई दिल्ली।  नीट प्रदर्शन के मामले पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में भी दरार देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा के बाहर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस हुई है। दरअसल अखिलेश यादव ने दावा किया था कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच डील हुई है। सदन के बाहर केसी वेणुगोपाल ने अखिलेश यादव के बयान पर उनसे सवाल पूछा। वेणुगोपाल ने अखिलेश से पूछा कि इस्तीफे की मांग पर जोर क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि यह तो छात्रों की मांग है जो हम यहां उठा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस पर अखिलेश ने कहा कि इस्तीफे बाद में भी दिए जा सकते हैं। सबसे पहले, हम छात्रों पर की गई बर्बरता के लिए जवाब चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *