उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

SIT REPORT : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीनचिट, SIT ने सिर्फ 8 लोगों को माना दोषी

 अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीनचिट दे दी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। एसआईटी की इस रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम आरोपी के तौर पर शामिल नहीं है। एसआईटी की इस रिपोर्ट में सिर्फ चोरी करने वाले आठ लोगों को ही आरोपी माना गया है।

इस रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू को आरोपी माना गया है। बता दें कि चंपत राय और अनिल मिश्रा ने मामले में जांच शुरू होने के बाद अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद चंपत राय ने अयोध्या में चार महीने की चातुर्मास साधना शुरू करने का फैसला किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *