ताजा खबरदिल्लीभारत

15 से बंद हो सकता है दुकानदारों का UPI , RBI से री-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ाने की मांग

 नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट लेने में मदद करने वाली कंपनियों ने रिजर्व बैंक से दुकानदारों की री-केवाईसी के लिए तय 15 सितंबर की समयसीमा को आगे बढ़ाने की अपील की है। वजह यह है कि देश के लाखों छोटे-बड़े दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों का वेरिफिकेशन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

अगर आरबीआई ने री-केवाईसी की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाई, तो लाखों दुकानदारों का ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम बंद हो सकता है। इससे जब आप दुकानों, ठेलों या ऑनलाइन कोई सामान खरीदेंगे, तो यूपीआई या कार्ड से पैसे भेजने में दिक्कत आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *