खेलताजा खबरभारत

कोहली की लंबी छलांग, गिल की कुर्सी को खतरा, वनडे आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे

दुब। विराट कोहली आईसीसी की वनडे बैटर्स रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 139 रन की पारी खेलने का उन्हें फायदा मिला। कोहली के अब 796 रेटिंग प्वाइंट हैं। वह टॉप पर मौजूद भारतीय कप्तान शुभमन गिल से सिर्फ 20 प्वॉइंट पीछे हैं। रैंकिंग हर हफ्ते बुधवार को जारी की जाती है। 15 हजार रन भी बनाए 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए थे। यह उनका वनडे करियर का 55वां शतक था। इसी पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन भी पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर के बाद यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। भारत ने मुकाबला आठ विकेट से जीता था।

कोहली ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़। वे 794 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के रोहित शर्मा 753 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर हैं। यानी मौजूदा टॉप-4 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं। बैटर्स रैंकिंग के टॉप-4 में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं। शुभमन गिल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। उन्होंने 110 रन की पारी खेली। इसके बाद गिल 816 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 पर हैं। कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *