
वाशिंगटन। अमरीका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल भारतवंशी उम्मीदवार निकी हैली ने भारत और अमरीकी संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। निकी हैली ने कहा कि मौजूदा भारत अब अमरीका पर विश्वास नहीं करता है और उसे कमजोर समझता है। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत और रूस के करीबी रिश्तों पर भी निशाना साधा। निकी ने कहा कि भारत स्मार्ट बन रहा है और उसने मौजूदा हालातों में रूस के साथ दोस्ती बनाए रखी। रिपब्लिकन पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निकी हैली ने कहा कि भारत अमरीका के साथ सहभागी बनना चाहता है, लेकिन उन्हें नेतृत्व करने के लिए अमरीकियों पर भरोसा नहीं है। निकी ने यह भी कहा कि भारत ने मौजूदा वैश्विक स्थिति में चतुराई दिखाई है और रूस के साथ करीब रहा है। एक मीडिया चैनल को दिए एक इंटरव्यू में 51 साल की हेली ने कहा कि फिलहाल भारत अमेरिका को कमजोर मानता है। निकी ने कहा कि मैंने भारत को भी डील किया है।