ताजा खबरदिल्लीभारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बवाल, सडक़ों पर उतरी आप

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां सभी विपक्षी दल मुख्यमंत्री के समर्थन में उतर आए हैं, वहीं भाजपा हमलावर हो गई है। इसी बीच आप कार्यकताओं ने देशभर में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन किया और कुछ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पार्टी मुख्यालय पहुंचने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने जगह-जगह रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने जगह-जगह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों के साथ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य डा. संदीप पाठक ने कहा कि आज देश में एक अघोषित आपातकाल जैसी परिस्थिति पैदा हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सभी विपक्षी दलों को खत्म करने के लिए उनके नेताओं को या तो जेल में डाल रही है या फिर उनको डरा-धमका कर अपनी पार्टी में शामिल करा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *