उत्तर प्रदेशताजा खबर

चित्रकूट: हजारों की संख्या में ईदगाह पहुंच मुस्लिम भाइयों ने की नमाज अदा

चित्रकूट। धर्मनगरी के कर्वी शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद उल फितर का त्योहार। सुबह 8 बजे पुरानी बाजार के द्वारिकापुरी के ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की।

इस दौरान मुफ्ती सलाउद्दीन ने नमाज तकरीरें पढ़ मुस्लिम भाईयों को नमाज़ अदा करवाई । नमाज के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, सदर विधायक अनिल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, सत्यनारायण पटेल सहित लोगों ने गले मिले ईंद की मुबारकबाद दी। इस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, एडीएम उमेश चन्द्र निगम , तहसीलदार वाचस्पति सिंह, मनोज यादव व नगरपालिका कर्वी ईओ लालजी यादव सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके बाद उटारखाना बड़ी मस्जिद व तरौंहा छिपटहरी मस्जिद सहित जिले भर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नवरात्रि व ईंद त्योहार को लेकर प्रशासन रहा चौकन्ना,सुरक्षा व सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ईद त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर ज़िले भर में नजर बनाए रहे।

रिपोर्ट- वीरेंद्र शुक्ला चित्रकूट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *