ताजा खबरभारतराज्य

संविधान बदलने की रच रहे साजिश, प्रियंका ने जड़ा आरोप

बालोद। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को आरोप लगाया कि वह देश के संविधान को बदलने की साजिश रच रही है। गांधी ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बालोद जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कई नेता जहां-जहां भाषण दे रहे हैं, वहां कह रहे हैं कि हमको चार सौ सीट दे दो हम संविधान को बदल डालेंगे। यह क्यों कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ यह छोटे नेता और उनके कई मंत्री जगह-जगह जाकर कह रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे, दूसरी तरफ मोदी जी और उनके बड़े नेता कहते हैं कि हम संविधान को नहीं बदलेंगे। आपको क्या लगता है कि भाजपा के नेता बगैर मोदी जी की इजाजत इतनी बड़ी बात कह सकते हैं। यह पूरी साजिश है। प्रियंका ने लोगों से कहा कि जिस संविधान ने आपको सारे अधिकार दिए, भाजपा उस संविधान को बदल कर आपके अधिकार को कमजोर करना चाहती है।

दिखावे की राजनीति करते हैं मोदी-भाजपा

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर दिखावे की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग मोदी जी को ताकतवर बताते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ताकत का इस्तेमाल कभी भी लोगों की समस्याएं कम करने में नहीं किया। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या पिछले 10 सालों में सब कुछ ठीक हो गया, क्या आपको कोई राहत मिली, यह दिखावे की राजनीति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *