ताजा खबरभारतराज्य

घाटकोपर होर्डिंग हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले के मुख्य आरोपी एगो मीडिया के मालिक भावेश भिड़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भिड़े को गुरुवार को राजस्थान में उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके के एक होटल से पकड़ा गया, जहां घटना के बाद से छिपा हुआ था।

उसे ट्रांसफर रिमांड पर मुंबई लाया गया है और किला अदालत में पेश किया जाएगा। गत 13 मई की शाम घाटकोपर होर्डिंग हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी और काफी संख्या में लोग घायल हो गये थे। भिड़े उस कंपनी का मालिक है, जिसने विशाल होर्डिंग लगाया था, जो सोमवार को अचानक आई धूल भरी आंधी में ढह गया और उन लोगों के परिवार तबाह हो गए जो मलबे के नीचे से जीवित नहीं निकल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *