उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
वृंदावन योजना स्थित ब्लू माउंटेन अपार्टमेंट में भंडारे का आयोजन

लखनऊ। आज लखनऊ में ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार (बड़ा मंगल) के पावन अवसर पर वृंदावन योजना स्थित ब्लू माउंटेन अपार्टमेंट में भंडारे का आयोजन किया गया l भंडारे में अपार्टमेंट में रहने वाले सभी परिवारों के अलावा बाहरी लोगों ने भी बड़ी संख्या में आकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में आर.के. श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, आर.के सिंह, कुणाल सक्सैना आदि ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया और भंडारे को सफल बनाया l इस साल कुल 8 भंडारे कराए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 5 मई से हो चुकी है।







