
कोलकाता। कोलकाता तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी मंगलवार को सेंट्रल कोलकाता में अपना दिन भर का धरना दिया। यह धरना उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हिंसा और फेरीवालों को हटाने के विरोध में हो रहा है। धरना स्थल पर बनर्जी ने कहा कि हमें मंच बनाने और माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं दी गई। पुलिस टीएमसी वर्कर्स को प्रदर्शनों में हिस्सा न लेने की धमकी दे रही है, लेकिन मैं विरोध करती रहूंगी। मैं इस मुश्किल समय में टीएमसी वर्कर्स को नहीं छोड़ूंगी। मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी।
मैं तब तक नहीं मरूंगी, जब तक आपको सत्ता से हटा नहीं देती। विपक्ष का नेता चुनने के लिए टीएमसी विधायकों के साइन पर हुए विवाद में ममता ने कहा कि बीजेपी गंदा खेल खेल रही है। अगर विधानसभा अध्यक्ष को साइन के असली होने पर यकीन नहीं है, तो टीएमसी विधायकों के साइन का फोरेंसिक टेस्ट कराना चाहिए।







