
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज समुद्री मार्ग में ओमान के तट के पास खाड़ी क्षेत्र में भारतीय टैंकरों और नाविकों पर हुए अमरीकी जानलेवा हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। भारत ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए अमरीका को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि हमारे नाविकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इन हमलों को बेहद चिंताजनक करार देते हुए इन्हें तुरंत रोकने की मांग की है। इस पूरे विवाद की जड़ में अमरीकी सेना द्वारा किया गया वह हमला है, जिसमें तीन भारतीय नाविकों, डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और मुख्य इंजीनियर पटनाला सुरेश की जान चली गई।







