ताजा खबरदिल्लीभारत

पीएम का 15 लाख युवाओं को 2,400 करोड़ का तोहफा, बोले, युवा शक्ति को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के तहत 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को लगभग 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित की। पीएम ने कहा कि यह हमारी युवा शक्ति को सशक्त बनाने के प्रयासों का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रोजगार के अवसर बढ़ाना और सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार करना है। पीएम ने कहा कि यह योजना पहली बार नौकरी खोजने वाले युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल का काम करती है। इसके जरिए हम भविष्य के लिए एक मजबूत वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं। इंटेंसिव ट्रांसफर करने का कार्यक्रम देशभर के 200 औद्योगिक क्लस्टर में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *