ताजा खबरदुनियाभारत

ईरान छोडक़र निकल जाएं भारतीय , ईरान की यात्रा टाल दें -भारतीय दूतावास

तेहरान। ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों को अपनी यात्रा टालने की सलाह दी गई है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को अपनी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है, जब ईरान और अमरीका के बीच हमले तेज हो गए हैं और पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। एडवाइजरी में तेहरान में पहले से मौजूद भारतीयों से कामर्शियल उड़ानों का इस्तेमाल करके देश छोडऩे को कहा गया है। भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि हाल के दिनों में ईरान में अस्थिरता और संघर्ष का स्तर बढ़ा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *