उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अगर कोई आरोप लगाया है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उसका जवाब दे – सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी के समर्थन में उतर आए। दरअसल पेपर लीक से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गृहमंत्री ने दिल्ली में छात्रों पर फायरिंग के आदेश दिए। इसके बाद भाजपा सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर अखिलेश यादव खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अगर कोई आरोप लगाया है, तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उसका जवाब दे। यह भी बताए कि किसके आदेश पर पुलिस ने छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। इसके बाद अखिलेश ने संसद के बाहर भी कहा कि छात्रों पर पैलेट गन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। लाठीचार्ज हुआ। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है, क्योंकि पुलिस और सशस्त्र बल उसी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।








