उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

लखनऊ (VIDEO) : BJP प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के कर कमलों द्वारा 40 विकास कार्यों का शिलान्यास

 ‘लोकप्रिय सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के सतत प्रयासों से लखनऊ पूर्वी विधानसभा को विकास की लगातार नई सौगातें मिल रही हैं।’  – विधायक ओपी श्रीवास्तव

लखनऊ। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत लखनऊ पूर्वी विधानसभा के लिए स्वीकृत 40 विकास कार्यों का सामूहिक शिलान्यास गुरुवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह ने इंदिरानगर स्थित कन्वेंशन सेंटर में किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन कर रहे विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि ‘लोकप्रिय सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के सतत प्रयासों से लखनऊ पूर्वी विधानसभा को विकास की लगातार नई सौगातें मिल रही हैं। यह केवल विकास कार्यों का शिलान्यास नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, जनसेवा और विकसित लखनऊ के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक अवसर है।’

 

”उत्तर प्रदेश आज जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति का प्रतीक बन चुका है”

                                                                                                                                                  – डॉ. नीरज सिंह

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि ‘मोर वर्क, मोर टेंशन – नो वर्क नो टेंशन ।’ जिन्होंने वर्षों तक काम नहीं किया, उन्हें जिम्मेदारियों का एहसास भी नहीं है । टेंशन उसी को होती है जो जनता के लिए दिन-रात कार्य करता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सेवा और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, इसलिए चुनौतियाँ भी हैं, लेकिन हमारी सरकार हर चुनौती को अवसर में बदलना जानती है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सं में विकास की गंगा बह रही है और ने राज्य तकनीक, आधुनिक परिवहन व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना के म क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश बनकर उभरा है।

कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, भाजपा लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष सीता नेगी, जीडी शुक्ला, भाजपा लखनऊ महानगर मंत्री पंकज सक्सेना व अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, मंडल एवं बूथ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *