उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

न्यायिक आयोग ने सौंपी 2024 को हुई संभल हिंसा की रिपोर्ट, पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम बताया

संभल । उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने अपनी 369 पृष्ठों की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में हिंसा को पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम बताया गया है। आयोग ने समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहेल इकबाल समेत कई लोगों की भूमिका का उल्लेख किया है। रिपोर्ट के अनुसार, मस्जिद सर्वे को लेकर कथित भ्रामक जानकारी फैलने से तनाव बढ़ा और 24 नवंबर को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिसके बाद पथराव, गोलीबारी और आगजनी हुई। हिंसा में चार लोगों की मौत और 28 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात कही गई है। आयोग ने प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई को प्रभावी व परिस्थितियों के अनुरूप बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *