उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

योगी सरकार की सौगात : रक्षाबंधन पर महिलाओं को 3 दिन मुफ्त बस यात्रा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति नि:शुल्क बस यात्रा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मातृशक्ति को सम्मानित कर रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की ओर से उपहार भेंट किए गए।

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों और सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात दी है। इसके तहत महिलाएं 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों के दौरान अपने एक सहयोगी के साथ मुफ्त बस यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त के बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आधार कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र दिखाकर निशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *