ताजा खबरभारतराज्य

नहीं करने देंगे चार शादियां, बीजेपी की सरकार बनते ही राज्य में लागू करेंगे UCC – बंगाल में शाह की हुंकार,

पश्चिम बंगाल। अमित शाह ने पश्चिम बर्धमान की रैली में कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर यहां यूसीसी लागू करेंगे और कुछ लोगों को चार शादियां नहीं करने देंगे। इसके साथ ही उन्होंने पांडेश्वर के भाजपा के उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी का परिचय कराते हुए कहा कि पिछले चुनाव में जितेंद्र तिवारी बहुत कम वोटों से पिछड़ गए थे। इस बार आप इन्हें विजयी बनाकर भेजो, हम तिवारी को बड़ा आदमी बनाएंगे। शाह ने कहा कि कुछ लोगों को चार शादियों की छूट है। किसी को चार शादी की छूट होनी चाहिए क्या? पांच मई को भाजपा सरकार बना दो, हम यूसीसी लगाएंगे और उन लोगों को चार शादियां नहीं करने देंगे।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपने चेले-चपाटों के दम कर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने का सपना देख रही हैं। पांच मई को बीजेपी आएगी और किसी हालत में बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी। अमित शाह ने कहा कि ममता की सरकार को निकालने का मतलब है, घुसपैठ मुक्त सरकार बनाना। बंगाल से घुसपैठियों को बाहर निकालना है। उन्होंने सवाल किया कि क्या दीदी या भाइपो (भतीजा) उन्हें निकाल सकते हैं? केवल भाजपा निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी 600 एकड़ जमीन बीएसएफ को नहीं देती है, ताकि बाड़ लगाने का काम पूरा नहीं हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *