केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा भगवान गणेश की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति

*बाल लीलाओं ने मोहा मन, गणेश उत्सव के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी*
लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में गणेश उत्सव का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर गणपति वंदना एवं विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजीव अग्रवाल, उपप्राचार्य हिमांशु शेखर उपाध्याय तथा मुख्य अध्यापक दिनेश निखार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
गणेश उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान गणेश की बाल लीलाओं का जीवंत एवं प्रभावशाली मंचन किया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के जीवन, उनके आदर्शों, बुद्धिमत्ता, विनम्रता और माता-पिता के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने गणेश उत्सव के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को भी समझा। बाल कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर उपप्रचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय पर्व एवं त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और संस्कारों के परिचायक हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझने तथा जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में महोदय ने इस कार्यक्रम को सफल आयोजन करने के लिए समस्त शिक्षकों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की ।










