
मॉस्को। रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को में ड्रोन हमला हुआ है। यूक्रेन ने मॉस्को पर एक हजार से अधिक ड्रोन दागे। मॉस्को की एक ऑयल रिफाइनरी को ड्रोन हमले में नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद यहां आग लग गई। दूर से आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दिया। धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने रविवार को टेलीग्राम पर बताया कि ड्रोन ने मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ने भी मेयर के हवाले से रिफाइनरी में नुकसान की जानकारी दी है। इस हमले में दो लोगों की मौत की भी खबर है। इस बीच यूके्रन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि बीती रात मॉस्को क्षेत्र में यूके्रन की लंबी दूरी की कार्रवाई का रूस पर काफी असर हुआ।
उन्होंने दावा किया कि रूस के एक अहम तेल उद्योग ठिकाने और एक लॉजिस्टिक्स सेंटर को निशाना बनाया गया। जेलेंस्की के मुताबिक, इन ठिकानों से रूस की युद्ध मशीन को अरबों डॉलर की मदद मिलती है। जेलेंस्की ने यूके्रन की सुरक्षा सेवा, मानव रहित सिस्टम बल, विशेष अभियान बल, रक्षा खुफिया और विदेश खुफिया सेवा के जवानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रूस के वोरोनिश क्षेत्र में एक ठिकाने पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।








