ताजा खबरदुनियाभारत

चाकू से हमला कर रहे को-पायलट से लडक़र भारतीय पायलट ने क्रैश होने से बचाया विमान

रियाद। दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश बुधवार को नाकाम कर दी गई। को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की थी। इजराइली मीडिया नेे बताया कि भारतीय पायलट ने हमलावर को-पायलट को बड़ी मुश्किल से रोका और विमान को क्रैश होने से बचाया। इसके बाद दूसरे साथियों और यात्रियों की मदद से हमलावर पर काबू पाया। हमलावर ओमानी नागरिक था। फ्लाई दुबई की फ्लाइट में बुधवार सुबह करीब नौ बजे यह घटना हुई। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में चश्मदीदों के हवाले से दावा किया गया कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब एक पायलट ने विमान को जमीन की तरफ मोडक़र क्रैश करने की कोशिश की। इस दौरान एक मिनट के अंदर विमान करीब 17 हजार फुट नीचे आ गया था और इसके बाद विमान से हाईजैक का अलर्ट भेजा गया।

जब विमान नीचे गिरने लगा, तो आगे बैठे कुछ इजरायली यात्री कॉकपिट की तरफ दौड़े। उन्होंने हमलावर पायलट से लडक़र उसे कॉकपिट से बाहर निकाला। यात्री के मुताबिक, विमान में सादे कपड़ों में दो और पायलट भी मौजूद थे। उनमें से एक भारतीय पायलट ने विमान का कंट्रोल संभाला। उधर, हाईजैक का अलर्ट मिलने पर इजरायल ने तुरंत फाइटर जेट्स रवाना किए। उनकी निगरानी में फ्लाइट का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे, जिनमें लगभग 150 इजराइली नागरिक थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *