उत्तर प्रदेशताजा खबर

‘आस फाउण्डेशन’ ने कन्या विवाह के लिए किया आर्थिक सहयोग, दी ढे़रों विवाह सामग्री

लखनऊ। जरूरतमंद एवं असहायों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्था ‘आस फाउण्डेशन’ ने एक युवती के विवाह के लिए उसके परिवार को आर्थिक सहयोग एवं विवाह से संबंधित ढे़र सारी वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की।
‘आस फाउण्डेशन’ की अध्यक्षा अंजुल पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की ‘‘हमारी संस्था ने युवती के परिवार को 35 हजार रूप, की आर्थिक सहायता एवं विवाह संबंधित कई वस्तुएँ उपहार स्वरूप भेंट की हैं। इस पुनीत कार्य को करने में महिला व्यापार संगठन, सहयोगी संस्था एवं कुछ अन्य मित्रों का भी योगदान है। ’’
वधु बनने जा रही युवती कीर्ति व उसके परिवार ने इस आर्थिक सहायता व ढे़र सारी विवाह सामग्रियों के लिए ‘आस फाउण्डेशन’ को ढे़रों शुभकामनायें व धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *