उत्तर प्रदेश

2027 के चुनाव की तैयारी के लिए BJJP राष्ट्रीय मुख्यालय पर हुई बैठक, पार्टी ने उपचुनाव न लड़ने लिया फैसला

लखनऊ। आज दिनांक 20-10-2024 को पार्टी राष्ट्रीय मुख्यालय पर एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लखनऊ अभिषेक दुबे ने की जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी प्रमुख राष्ट्रीय संयोजक पंडित मनीष महाजन रहे। आज बैठक में 2027 के चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई तथा पार्टी ने उपचुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी संयोजक पंडित मनीष महाजन ने बताया कि पार्टी 10 11.2024 से पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी तथा जन समस्याओं को निपटने के लिए भारतीय जन जन पार्टी प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाएगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारी व राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। ऐसी समस्या जो जनता का अधिकार है कि वह तुरंत निस्तारण हो परंतु जानकारी के अभाव में उन समस्याओं का निष्कर्ष कारण नहीं हो पता बैठक में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजितराम प्रजापति ने बताया कि तारीख 10 नवंबर से बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा में जनता दरबार का कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा ब्राह्मण समाज को जोड़ने के लिए भरपूर प्रयास किया जाएगा क्योंकि आज के समय में ब्राह्मण की जो उपेक्षा हो रही है व पहले कभी इतनी नहीं होती थी। इसलिए पार्टी ब्राह्मण हित के लिए हर संभव प्रयास करेगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता उमाशंकर ने बताया कि जनता दरबार पार्टी मुख्यालय पर प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को लगाया जाएगा जिसमें पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला अध्यक्ष लखनऊ अभिषेक दुबे ने बताया कि लखनऊ मैं जल्द ही सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। बैठक में महेश शुक्ला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शुक्ला राष्ट्रीय सलाहकार बाबा भंडारी अरविंद गुप्ता परविंदर विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *