ताजा खबरदिल्लीभारत

आम आदमी पार्टी में पड़ी फूट!, दिल्ली में AAP के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफ, बनाई अलग पार्टी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेतृत्व से नाराज 15 निगम पार्षदों ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आप के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कहा, “ हमारे 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अलग दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई है। पिछले ढाई साल में हम लोगों का काम नहीं कर पाए। हमारा पूरा समय लड़ाई-झगड़े में बीता है।”

पार्षदों के इस्तीफे में कहा गया है कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट से चुने गए थे, लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निगम को सुचारु रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई।

उन्होंने कहा, “ जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम सभी पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।” पार्टी से इस्तीफा देने वालों में श्री गोयल के अलावा हेमचंद्र गोयल, हिमानी जैन, ऊषा शर्मा, अशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेन्द्र कुमार और अन्य शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *