
नई दिल्ली। बांग्लादेश की बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह गिरफ्तारी, जेल या मौत की सजा की आशंकाओं के बावजूद इस साल दिसंबर तक बांग्लादेश लौटने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अगस्त, 2024 में बांग्लादेश छोडक़र भारत की राजधानी नई दिल्ली में रह रहीं शेख हसीना ने कहा कि वह स्वदेश लौटने पर किसी भी अंजाम का सामना करने के लिए तैयार हैं।
शेख हसीना ने कहा कि मुझे मारा जा सकता है। मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है। मुझे जेल में डाला जा सकता है। मुझे अपने भाग्य की पूरी जानकारी है। फिर भी मैं वापस जाना चाहती हूं, क्योंकि मेरे देश के लोग मुझे पुकार रहे हैं।








