उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में भावी सांसद की भूमिका में दिखे छात्र-छात्रायें

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर की भट्ठी में तैयार हो रहे हैं देश के भावी सांसद 

लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर लखनऊ में आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को विद्यालय स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर लखनऊ के प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल रहे। विद्यालय के प्राचार्य के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 55 प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं युवा गीत प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की सीख दी। प्राचार्य ने कहा कि प्रतिभागियों ने उच्च स्तर की टीम भावना को प्रदर्शित करते हुए लोकतंत्र के मूल्यों को स्वाभाविक रूप से समझा है। प्राचार्य ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संसद की कार्यप्रणाली से अवगत कराना है जिससे युवा भविष्य में राजनीति में सक्रिय भाग ले तथा लोकतंत्र को और अधिक स्वस्थ और मजबूत बनाएं।
धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर की उप प्राचार्या संगीता सक्सेना ने किया। अपने संबोधन में उप प्राचार्या ने बताया कि पीएम श्री कें० वि० गोमतीनगर बच्चों के शारीरिक ,मानसिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक, चौतरफा विकास के समान अवसर उपलब्ध कराता है जो सभी विद्याथियों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन अपराजिता त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अतुल कुमार शुक्ला, वीरेंद्र बहादुर,  जय प्रकाश चौहान , आलोक द्विवेदी , नितिन त्रिपाठी , कमलेश सिंह, पार्वती पटेल, डॉ प्रियंका, अवधेश कुमार सिंह तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *