उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत
VIDEO : पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी एक महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम ‘बैठक व संवाद’ में हुई शामिल

लखनऊ। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी कल्याणपुर क्षेत्र के शिवानीपुर में एक महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम ‘बैठक व संवाद’ में शामिल हुई। इस बैठक में उन्होंने सहायता समूह की सदस्य महिलाओं से मुलाकात की। इसके पश्चात उन्होंने इस सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं संगठन की जानकारी ली तथा उनके पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कुछ आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर महिला सहायता समूह की अध्यक्षा हेमा बिष्ट, सचिव शोभा रावत, कोषाध्यक्ष वंदना पांडे, भाजपा मंडल महामंत्री नीलिमा त्रिपाठी, मंजू सनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हिमांशु भट्ट, उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पंत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट व महिला समूह की अन्य सम्मानित महिलाएं एवं सदस्य उपस्थित रहे।