
दुबई। सऊदी अरब में 42 भारतीय जिंदा जल गए हैं। सोमवार सुबह रूह कंपा देने वाली घटना पेश आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक बस मक्का से मदीना जा रही थी कि मुफ्रिहात इलाके के पास हादसे का शिकार हो गई। यह बस एक डीजल के टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई। सूत्रोंं से पता चला है कि हादसे में कम से कम 42 भारतीय जिंदा जल गए हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है।
यह यात्री हैदराबाद के बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ कर दिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।







