ताजा खबरदिल्लीभारत

लोकसभा में हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा

नई दिल्ली। अमरीकी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़ी फाइलों को लेकर वैश्विक स्तर पर विवाद छिड़ा हुआ है। भारत में तब सियासत गरमा गई जब इन फाइलों में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम सामने आने का दावा किया गया। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष ने पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर नौ मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही दो घंटे तक चल पाई। शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके कारण सदन की बैठक शुरू होने के पांच मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

बैठक शुरू होते ही पीठासीन सभापति संध्या राय ने पूर्व सांसद डा. भगवान दास राठौड़ के निधन की सूचना सदन को दी और सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत पूर्व सदस्य को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जैसे ही पीठासीन सभापति ने प्रश्नकाल शुरू कराया, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य केंद्रीय मंत्री पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाने लगे और आसन के समीप आ गए। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने बैठक स्थगित कर दी। इस बार हंगामे के बीच एजुकेशन और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश किए। इसके बाद चेयर पर मौजूद संध्या राय ने लोकसभा नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *