उत्तर प्रदेशताजा खबरभारत

राहत भरी खबर : ईरान ने भारत सहित कुछ मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की दी अनुमति

लखनऊ। ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारत सहित अपने कुछ मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दे दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब इस अहम समुद्री मार्ग पर अनिश्चितता के कारण वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आधिकारिक बयान में कहा कि चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग दिया जाएगा। मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने भी सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है। पोस्ट में कहा गया, “हमने अपने मित्र देशों के जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दे दी है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *