ताजा खबरभारतराज्य

बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर करूंगी कब्जा – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि बंगाल जीतने के बाद उनका अगला टारगेट दिल्ली होगा। बनर्जी ने कहा कि बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली पर कब्जा करूंगी। शुक्रवार को कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए काम करने वाले लोगों की सूची उनके पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पृष्ठभूमि के लोगों को प्रशासन में जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि आप हमें हराने की क्षमता नहीं रखते। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं यहीं मरूंगी। सिर्फ बंगाल में ही नहीं, बल्कि दिल्ली से भी भाजपा को हटाना होगा।

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारग्राम में झालमुड़ी खाने के कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह से पहले से तय किया गया था। उन्होंने कहा कि पहले से ही टीवी कैमरे और सीसीटीवी लगाए गए थे, सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *