ताजा खबरभारतराज्य

तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत !

मुंबई। मुंबई के पायधुनी इलाके से सामने आई इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती तौर पर मामला फूड पॉइज़निंग का माना जा रहा है, लेकिन असल वजह अब भी जांच के घेरे में है. मृतकों की पहचान अब्दुल्ला डोकडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी दो मासूम बेटियों आयशा (16) और ज़ैनब (13) के रूप में हुई है. एक खुशहाल परिवार का यूं अचानक खत्म हो जाना पूरे इलाके के लिए गहरा सदमा बन गया है.

बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे परिवार ने अपने पांच रिश्तेदारों के साथ मिलकर खाना खाया. माहौल सामान्य था, किसी अनहोनी का कोई संकेत नहीं था. खाना खत्म होने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए. लेकिन रात गहराने के साथ इस घर में त्रासदी ने दस्तक दी. करीब 1 से 1:30 बजे के बीच परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज़ खाया. यह एक साधारण सी बात थी, लेकिन कुछ ही घंटों में यही ‘साधारण’ पल जानलेवा साबित हो गया. सुबह होते-होते चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी-तेज उल्टियां, दस्त और बेचैनी ने उन्हें घेर लिया.

मौत से पहले परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बयान दिया कि रात के भोजन में पूरे परिवार ने एक साथ पहले बिरयानी खाई थी और उसके कुछ देर बाद तरबूज (वॉटरमैलन) का सेवन किया था. भोजन के कुछ समय बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक-एक कर चारों ने दम तोड़ दिया.

ADVERTISEMENT

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *