उत्तर प्रदेशभारत

चित्रकूट : कई सालों से एक ही जगह जमे तकनीशियन ग्रेड-2 के दो कर्मचारी, आखिर कब होगा स्थानांतरण ?

– Virendra Shukla

चित्रकूट । जनपद के विद्युत वितरण खंड राजापुर के अंतर्गत भदेहदू पॉवर हाउस में तैनात तकनीशियन ग्रेड-2 पद पर तैनात सलीम और सरधुआ पॉवर हाउस में तैनात निखिल यादव , तैनाती के समय से ही एक ही जगह अंगद के पैर की तरह एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। जहाँ एक निश्चित समय के बाद हर कर्मचारी व अधिकारी का स्थनातंरण कर दिया जाता है। वहाँ इन दो कर्मचारियों का एक ही जगह वर्षों तक काबिज रहना कोई संयोग नहीं लगता। इसे विभागीय अधिकारियों की इसे मेहरबानी कहे या उनकी उदासीनता के चलते आज तक एक ही जगह कई वर्षों से जमे हुए है।

सूत्रों का कहना यहां तक है कि टीजी 2 निखिल यादव जनपद से सटे कौशांबी जनपद का रहने वाला है जो ज्यादातर अपने घर निकल जाता है और घर से रोज आना जाना करता है। आखिर, इन टीजी 2 कर्मियों पर क्या शासन की कोई स्थानांतरण नीति लागू नहीं होती या फिर इनके लिए अलग से विभागीय अधिकारी कोई नीति बनाएंगे जो आज तक इनका स्थानांतरण नहीं किया गया है।

आखिर कब होगा इनका स्थानांतरण ?अब देखना होगा कि क्या विभागीय अधिकारियों की नजर कई वर्षों से जमे इन टीजी 2 कर्मियों पर कब पड़ती है या फिर मेहरबानी की कृपा यूं ही बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *