ताजा खबरदुनिया

युद्धविराम की घोषणा के बाद भी नहीं रुक रहा इजरायल, दक्षिणी लेबनान पर किए हमले

तेल अवीव। इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच शुक्रवार से नये युद्धविराम समझौता लागू होने के कुछ घंटों के बाद इजरायली बलों ने दक्षिणी लेबनान की अली ताहर पहाड़ी क्षेत्र पर हमले किए। इस हमले में अब तक कम से कम 47 लोगों के मारे जाने और 97 अन्य लोगों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई है। लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार से हुए इन हमलों में कम से कम 47 लोग मारे गए हैं और 97 अन्य घायल हुए हैं। इसने उस युद्धविराम की स्थिरता पर संदेह पैदा कर दिया है, जिसके जरिये क्षेत्रीय राजनयिक सीमा पर शांति बहाली की उम्मीद कर रहे थे।

एक अमेरिकी अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हाल के दिनों में इजरायल द्वारा तेज किए गए हमलों के बाद इजराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्षविराम पर सहमति बन गई है। हालांकि, ज़मीनी रिपोर्टों के अनुसार लड़ाई अभी पूरी तरह रुकी नहीं है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी लेबनान के अली ताहर पहाड़ी क्षेत्र में भारी तोपखाने से लगातार गोलाबारी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *