
दिल्ली: सीजेपी (CJP) प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ” हमारी जांच में यह भी सामने आया कि पाकिस्तान से चलाए जा रहे कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स फेक कंटेंट फैला रहे हैं। ऐसे 400 से अधिक हैंडल्स की अब तक पहचान कर ली गई है और उन्हें AI generated content, deepfake video, edited तस्वीरें और प्रदर्शन से जुड़ी अन्य झूठी सामग्री फैलाने के कारण ब्लॉक किया गया है।”








