ताजा खबरदिल्लीभारत

मुझे ”दिमागी नक्सली” होने पर गर्व – पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम

नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि देश में बंदूक वाले नक्सली खत्म हो गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब दिमागी नक्सलियों पर ध्यान देने की जरूरत है। पीएम की इस टिप्पणी के बाद विपक्ष की तरफ से लगातार सत्तापक्ष पर हमला किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने भी इस पर तीखी टिप्पणी की है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने एक लाइन में इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है। इसके बाद उनकी पोस्ट के नीचे लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट करना शुरू कर दिए। सत्ता पक्ष के लोग उन्हें नसीहत देते नजर आए, तो वहीं विपक्षी लोग उनका समर्थन करते हुए नजर आए।

15 अगस्त को लाल किले से संबोधन के दौरान पीएम ने कहा था कि देश को दिमागी नक्सलियों से बचना चाहिए और ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग कर देना चाहिए। बता दें प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि देश हथियारी नक्सलवाद को जंगलों से खत्म करने में सफल रहा है, लेकिन उसके वैचारिक समर्थक हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देने के अवसर तलाश रहे हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों को दिमागी नक्सलियों से आगाह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *