
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का एलान करते हुए कहा है कि कोई कितना भी जोर लगा ले कांग्रेस ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेगी। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से इस मामले में आंदोलन तेज करने का आह्वान करते हुए रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ‘एक्स’ पर लिखा, “ज्ञानेश, अब बचना मुश्किल है। गिरफ्तारी दो.. जेल जाओ।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हवाले से पार्टी ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी का फंडा है “अमीर को और अमीर बनाना और गरीब को और गरीब बनाना।” पार्टी ने केरल कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नीथला का एक बयान भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 में जब ज्ञानेश कुमार केरलम में पीडब्ल्यूडी सचिव थे, तब एक इंजीनियर ने आत्महत्या की थी। इंजीनियर ने अपने सुसाइड नोट में उन पर रिश्वत मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। चेन्नीथला ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार श्री कुमार की जांच कराएगी और पापों का हिसाब होगा।








