ताजा खबरभारतराज्य

मणिपुर में कर्फ्यू के बीच हिंसा, जलाए घर, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी, RAF ने आंसू गैस के गोले दागे

इम्फाल। मणिपुर की राजधानी इम्फाल के न्यू चेकॉन इलाके में गुरुवार को फिर हिंसा भडक़ गई। कफ्र्यू के बावजूद कुछ घरों में आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारी सुरक्षाबलों से भिड़ गए। इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। आरएएफ ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इम्फाल के लाम्फेल इलाके में बुधवार रात उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी बंगले में भी आग लगा दी गई थी। किपजेन उस समय घर पर नहीं थीं। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किपजेन भाजपा के सात कुकी विधायकों में से एक हैं और राज्य की एकमात्र महिला मंत्री हैं, जिन्होंने अलग प्रशासन की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *