ताजा खबरदुनियाभारत

दुनिया को बेहतर भविष्य देंगे भारत और अमरीका; मोदी बोले-विश्व हित में है दोनों देशों की साझेदारी

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया के दो बड़े लोकतांत्रिक देश होने के नाते भारत और अमरीका की साझेदारी विश्व के हित में है और दोनों देश मिलकर दुनिया को बेहतर भविष्य और भविष्य को बेहतर दुनिया देंगे। श्री मोदी ने अमरीकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनके लिए इस महान सदन को दूसरी बार संबोधित करना गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि अमरीकी कांग्रेस को संबोधित करना हमेशा बड़े सम्मान की बात रही है और दो बार ऐसा करना उनके लिए बड़ा सौभाग्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र हमारे पवित्र और साझा मूल्यों में से एक है। लोकतंत्र वह भावना है जो समानता और सम्मान का समर्थन करती है। लोकतंत्र वह विचार है जो बहस और चर्चा का स्वागत करता है। लोकतंत्र वह संस्कृति है, जो विचार और अभिव्यक्ति को पंख देती है। भारत को अनादि काल से ऐसे मूल्यों का सौभाग्य प्राप्त है। लोकतांत्रिक भावना के विकास में भारत लोकतंत्र की जननी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सबसे पुराना और भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *