ताजा खबरभारत

फोन कॉल में ”हाइजैक” का नाम ले रहा था एक यात्री, किया गया गिरफ्तार

मुंबई। विस्तारा फ्लाइट में सवार एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। फ्लाइट मुंबई से दिल्ली आ रही थी। एक शख्स फोन कॉल में किसी से हाइजैक का नाम ले रहा था। वहां पर मौजूद क्रू मेंबर्स में से किसी एक ने हाइजैक शब्द सुन लिया। इसके बाद उसने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को इसकी सूचना दी। तुरंत यात्री को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई दिल्ली विस्तारा फ्लाइट उड़ान में चार घंटे की देरी हुई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरी फ्लाइट की तलाशी ली। मंजूरी मिलने के बाद ही फ्लाइट उड़ान भर सकी। आरोपी की पहचान रितेश संजयकुकर जुनेजा के रूप में हुई है। उसने दावा किया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इसके कारण उसने फोन पर बातचीत के दौरान ‘हाइजैक’ शब्द का जिक्र किया।

मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 336, 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि जब विमान उडऩे ही वाला था तभी ये घटना हुई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने विमान को रोककर पूरी तरह से जांच पड़ताल की। आरोपी की भी तलाश ली गई। पूरी पूछताछ हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *