ताजा खबरभारतराज्य

वीर सवारकर सेतु के नाम से जाना जाएगा वर्सोवा बांद्रा सी लिंक

मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बुधवार को मुंबई के दो बड़े पुलों के नाम में बदलाव किया है। राज्य सरकार ने वर्सोवा बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु कर दिया है जबकि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु कर दिया है। दोनों पुलों के नाम बदलने का निर्णय बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 28 मई को वीर सावरकर जयंती पर मीडिया से कहा था कि वे बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का नाम बदलकर वीडी सावरकर के नाम पर रखेंगे और इसका नाम वीर सावरकर सेतु होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *